फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ढाईघाट मेले में रौनक बढ़ी, बाजार भी गुलजार

Sat, 03 Feb 2024 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
ढाईघाट मेले में मौसम के खुशनुमा होते ही सजी दुकानें। संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। मौसम ठीक होने के बाद ढाईघाट मेले में रौनक बढ़ गई। कल्पवासियों ने शुक्रवार को संतों के पंडालों में पहुंचकर प्रवचन सुनकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

मेले में बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश की वजह से सन्नाटा पसरा रहा था। मेले की बाजार में दुकानदार भी ठंड से बचने के लिए अपनी दुकानों को चौतरफा बंद कर रजाई में दुबके रहे। शुक्रवार को सुबह से ही निकली धूप इतनी तेज रही कि लोग गर्म कपड़ों को निकालकर छाया की तलाश करने लगे। गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी भी की। गंगा घाटों पर भी कल्पवासियों ने हर हर गंगे के उद्घोष के साथ स्नान कर पूजा-पाठ किया। संतों के पंडालों में भी कथा, भागवत, हवन-यज्ञ आदि कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई।
ढाईघाट गंगातट पर आश्रम और मंदिर का स्थायी निर्माण करवाकर कल्पवास कर रहे संत श्यामस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि उनके आश्रम में 10 फरवरी से शतचंडी यज्ञ होगा। ध्यानी बाबा आश्रम, रामबाग आश्रम, श्यामबाग आश्रम, ब्रह्मसमाज आश्रम में भी यज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ब्रह्म समाज आश्रम के संत रामकिशोर दास ने बताया कि मौनी अमावस्या से वैसे भी मौसम खुशनुमा हो जाता है। मेले में संतों के आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान अधिक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें