फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का चौथा सोमवार: शाहजहांपुर के शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक कर मांगी मनौती

Mon, 31 Jul 2023 03:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

सावन मास के चौथे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और जलाभिषेक कर सुख समृद्धि के लिए कामना की।
विज्ञापन
शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में सावन मास के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिवालयों में महादेव की पूजा अर्चना की और जलाभिषेक कर सुख समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान शिवालय हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। सोमवार के चलते शिवालयों में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखकर पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। 

विज्ञापन


चौथे सोमवार को शहर के लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर, टाउन हाल में बाबा विश्वनाथ मंदिर, पोस्ती पाकड़ पर बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, चौक के चौकसी नाथ मंदिर, इंदिरा नगर कॉलोनी सिविल लाइन में नीलकंठ महादेव मंदिर, पैना स्थित बाबा त्रिलोकी नाथ धाम समेत सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। 

भक्तों ने फल, फूल, बेलपत्र आदि से भगवान की पूजा अर्चना की। इसके बाद जल, दूध, दही, घी, शहर आदि से शिवलिंग का अभिषेक किया और सुख, शांति व समृद्धि के लिए कामना की गई। मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भगवान शिव की जय-जयकार के स्वर गूंजते रहे। कई मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ा। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा भीड़ हर बार की तरह पैना स्थित शिव त्रिलोकी नाथ धाम पर रही। इसी तरह से कलान के पटना देवकली मंदिर, बंडा के सुनासिर नाथ धाम, गोगेपुर में प्राचीन शिव मंददरों पर भी आसपास के साथ ही दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन और पूजन को पहुंचे। मंदिरों के बाहर मेला लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें