खुटार। नगर के मैरिज पैलेस में 25 नवंबर को होने वाले श्री खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन महोत्सव के लिए जोत लेने श्रद्धालु राजस्थान को रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने नगर के मां पंथवारी मंदिर में पूजा, अर्चना की। इसके बाद देवताओं की जय जयकार के बीच श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। आोजन समिति के सदस्य विवेक गुप्ता ने बताया कि 21 नवंबर को जोत लेकर खुटार वापस आने पर निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। 25 नवंबर को मां पंथवारी रोड पर संकीर्तन महोत्सव का आयोजन होगा। 26 नवंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद