पुवायां। शुक्रवार को पुवायां कस्बे और कई गांवों से तमाम श्रद्धालु पैदल यात्रा पर मां पूर्णागिरि धाम के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को श्रद्धालु पुवायां के देवस्थान मंदिर पर एकत्र हुए। यहां पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालु माता की जय-जयकार करते हुए पूर्णागिरि धाम के लिए रवाना हुए। पैदल यात्रा में देवस्वरूपों की झांकियां भी सजाई गईं थीं। गांव मजदापुर और रहदेवा से भी तमाम श्रद्धालु पैदल यात्रा पर पूर्णागिरि धाम रवाना हुए। गांव के लोग बैंडबाजे के साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए रवाना हुए। संवाद