तिलहर में बंशी वाले मंदिर पर भजन प्रस्तुत करती गायक पारुल। संवाद
तिलहर। बंशी वाले हनुमान मंदिर में शिव-पार्वती एवं क्षीरसागर में लेटे लक्ष्मीनारायण भगवान की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रविवार रात भजन संध्या हुई। गायकों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे।
शाहजहांपुर से आईं सिया सलोनी ने भजन, हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है, जिसको छोड़ोगे पलभर में डूब जाएगा... की प्रस्तुति दी। वृंदावन से आए अमन गिरी महाराज ने पकड़ लो हाथ बनवारी, राम जी करेंगे न तो श्याम जी करेंगे...पेश किया। पारुल गुप्ता ने मेरी झोंपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे, कभी राम बनके कभी श्याम बनके... की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजन के बाद रात 12 बजे महाआरती आयोजित कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान आनंद गुप्ता, श्याम गर्ग, मनोज गुप्ता, अर्पित गुप्ता, अभिषेक गर्ग, अनिल गुलाटी, सुरेंद्र गुप्ता, अर्पित गुप्ता, आलोक सहित आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद