फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
कृष्णानगर कॉलोनी ​स्थित श्री कृष्णा मंदिर में भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु। स्रोत: कमेटी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृष्णानगर की कार्तिक मास की प्रभातफेरी का चमकनी निवासी मदन गोपाल गुप्ता के परिवार ने भव्य स्वागत किया। मदन गोपाल के परिवार के लोग सुबह मंदिर पहुंचकर वहां से श्री किशोरी व लड्डू गोपाल के सिंहासन को अपने आवास पर ले गए। पूजन और भजन-कीर्तन कर आरती के बाद मंदिर ले वापस लाए। मंदिर में श्री राधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजन गाकर भावविभोर कर दिया। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेश जी की स्तुति की। गौरव अरोरा, अनिल कक्कड़, शिवांश गुप्ता, रविन्द्र मिश्रा, देवेन्द्र खुराना, अंकित सचदेव ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कमेटी की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट महेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी अधिवक्ता दीप गुप्ता व विनीत ओमर ने गुप्ता परिवार को दी। आशा गुप्ता, संजय गुप्ता, रेनू गुप्ता, गजल गुप्ता, सागर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें