सिविल लाइंस कॉलोनी में प्रभात फेरी के दौरान नृत्य करते भक्त। स्रोत: कमेटी
- फोटो : samvad
शाहजहांपुर। श्रीकृष्णा मंदिर कृष्णानगर की ओर से प्रभातफेरी का सिविल लाइंस स्थित व्यापारी रमेश कौशल के परिवार वालों ने स्वागत किया। रमेश के परिवार के लोग सुबह मंदिर पर आए और लड्डू गोपाल व श्रीजी के सिंहासन को आवास पर लेकर गए। पुष्पवर्षा से स्वागत करने के बाद पूजन किया गया। इसके बाद श्री राधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भक्ति भाव से परिपूर्ण भजन गाए। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेशजी की स्तुति की। रविंद्र मिश्रा, गौरव अरोरा, पार्थ सचदेवा, नितिन शर्मा, मनमोहन अरोरा, अंकित सचदेवा, नवीन सचदेवा ने भजनों की रसधारा बहाई। जिस पर श्रद्धालु थिरक उठे। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। डॉ. हरीश सचदेवा व प्रधान सुशील नारंग, मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एडवोकेट, डॉ. गौरव कौशल, सौरभ कौशल, राहुल कौशल, अमित कौशल, कमल मोहन टंडन, गुलशन सेठी आदि मौजूद रहे। संवाद