फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
कृष्णानगर ​स्थित कृष्ण मंदिर में भजन गाते हुए गायक दिव्यदास। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृष्णा नगर स्थित कृष्ण मंदिर कमेटी की ओर से शनिवार शाम आयोजित श्री श्यामा श्री श्याम नाम अमृत वर्षा कार्यक्रम में हिसार से आए भजन गायक दिव्य दास ने भजनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु उनके भजनों को सुनकर झूमने लगे। श्री भगवत दास आश्रम, हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी विवेकानंद महाराज ने मंदिर की पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान प्रधान सुशील नारंग, प्रेम नारंग, कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज, महामंत्री कमलेश सचदेव, मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एडवोकेट, युवा समिति के प्रधान संजीव सचदेव, विनोद सचदेव, रवि सचदेव, अनिल कक्कड़ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें