फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गैर कांग्रेसी सरकारों ने रोका प्रदेश का विकास’

Sat, 07 Jan 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि पिछले 27 सालों में गैर कांग्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश का विकास रोक दिया है। प्रदेश में धर्म और जातिवाद की राजनीति की जा रही है। जनता अब प्रदेश में बदलाव चाह रही है। वह नगर स्थित रामलीला मैदान पर कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश से काला धन लाने का वादा किया था। वह काला धन तो नहीं ला पाए ऊपर से नोटबंदी कर जनता को बैंकों की लाइन में जरूर खड़ा कर दिया। उन्होंने सपा, बसपा, भाजपा का नाम लिए बिना कटाक्ष किया कि कुछ राजनैतिक दलों ने प्रदेश में जातिवाद की राजनीति कर प्रदेश को काफी पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक खुलासा करे कि किन लोगों के नोट बदले गए हैं। बोले अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तो किसानों का कर्जा माफ  कर दिया जायेगा। बिजली के रेट भी आधे कर दिए जायेंगे। यूपी का विकास सिर्फ  कांग्रेस ही कर सकती है। इससे पूर्व कटरा विधानसभा प्रभारी डॉ. भरत पटेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को 51 किलो फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सम्मेलन को मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक सुनील जैन, जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ओमप्रकाश गुप्ता, रवि मल्होत्रा, धर्मेंद्र दीक्षित, दिनेश अवस्थी, हरभजन सिंह, भूपेंद्र सिंह, जगदीश गंगवार, विश्वदीप अवस्थी, चिरंजीव शुक्ला, रामपाल गंगवार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें