शाहजहांपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को जिले में दो दिन के प्रवास के लिए मंगलवार को आना था, लेकिन मंगलवार सुबह से लगातार बारिश होने के उनका कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।
एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मंगलवार को खुदागंज के उखरी ग्राम में चौपाल में शामिल होना था। इसके साथ ही उद्योगपति माधौ गोपाल के बेटे की शादी समारोह में सम्मलित होना था, लेकिन सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। उप मुख्यमंत्री सचिवालय मुख्य भवन ने उनके कार्यक्रम के निरस्त होने की सूचना दी गई। संवाद