- विकास योजनाओं की बैठक लेने के साथ ही वन स्टॉप सेंटर का भी करेंगे भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 11 अप्रैल को जिले में आने का कार्यक्रम तय है। प्रशासन के पास उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी आ गया है। वह विकास योजनाओं की बैठक लेने के साथ ही वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण भी करेंगे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 11.20 बजे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जाएंगे। दोपहर 12.10 बजे ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास समेत विभिन्न योजनाओं की बैठक लेंगे। एक बजे वन स्टाप सेंटर नवादा इंदेपुर बरेली मोड़ का निरीक्षण करेंगे। 1.25 बजे ग्राम पंचायत रामापुर बरकतपुर में स्थित गोशाला का निरीक्षण करने के बाद दो बजे गांधी भवन में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। शाम 3.10 बजे पुलिस लाइन से उनकी रवानगी होगी। महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।