फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदागंज में डेंगू  से एक की मौत

Sun, 02 Oct 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में डेंगू और चिकन गुनिया बुखार का प्रकोप बढ़ा है, लेकिन स्वास्थ्य महकमा अब भी खामोश है। क्षेत्र के ग्राम रामपुर नवदिया निवासी अशोक (30) की डेंगू से रविवार सुबह गांव में ही मौत हो गई। उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पूर्व चेयरमैन खुदागंज मिर्जा मुतहर बेग भी चिकन गुनिया की चपेट में आ गए हैं। उनका खुदागंज के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। ब्लाक खुदागंज के कार्यालय के बाबू जानेआलम को डेंगू होने पर मिशन अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया है। एक अन्य को भी संदिग्ध डेंगू से पीड़ित होने की आशंका में परिवारजन बरेली के निजी अस्पताल ले गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें