फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में गर्भवती को भर्ती कराने के लिए करना पड़ा धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में मंगलवार सुबह गर्भवती महिला को भर्ती करने से इन्कार करने पर हंगामा हो गया। सामाजिक संगठन जनता की आवाज के संस्थापक संजीव गुप्ता के साथ लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्राचार्य से मुलाकात के बाद महिला को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कटिया टोला निवासी खुशनुमा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए थे। महिला अस्पताल के स्टाफ ने उसे देखकर भर्ती करने से मना कर दिया। सूचना पर संजीव गुप्ता पहुंच गए। उन्हें तीमारदारों ने बताया कि स्टाफ ने ऑपरेशन के नाम पर हाथ खड़े कर दिए, निजी अस्पताल ले जाने की बात कही है। इससे संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। महिला वार्ड का स्टाफ भी सीटें छोड़कर चला गया। संजीव ने चेतावनी दी कि यदि महिला को भर्ती नहीं किया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। काफी देर तक किसी अधिकारी के नहीं आने पर सभी ने अस्पताल परिसर में अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार से वार्ता के बाद महिला को भर्ती किया। धरना-प्रदर्शन करने वालों में सोनी गुप्ता, इसरार अहमद, बब्बू, प्रीति देवी, रानू देवी, शीला देवी, राजेश, राकेश, असलम, आशीष आदि मौजूद रहे।
तीमारदारों का आरोप, स्टाफ मांगता है चाय के रुपये
हंगामा होने के दौरान मरीजों के तीमारदारों का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में अव्यवस्थाएं हावी हैं। डॉक्टर मरीज को सही से देखते तक नहीं हैं। महिला अस्पताल का सबसे ज्यादा हाल खराब है। यहां पर स्टाफ चाय तक के लिए मरीजों से रुपये मांगते हैं।
विज्ञापन

महिला में खून की कमी थी। इसलिए ऑपरेशन तुरंत नहीं हो सकता था। खून चढ़वाने के बाद महिला का ऑपरेशन करा दिया गया। - डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य-राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें