फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप नेता की हत्या के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 27 Feb 2016 08:26 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञापन में मृतक के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने, मृतक के परिवार की सुरक्षा के लिए उन्हें शस्त्र लाइसेंस दिये जाने, मृतक के परिजनों को 50 लाख की सहायता राशि दिए जाने तथा मृतक के हत्यारों तथा घटना की साजिश रचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। पूर्व में कार्यकर्ताओं ने याकूबपुर तिराहा पर हुई बैठक में वक्ताओं ने सपा शासन के दौरान लगातार हो रहे सांप्रदायिक दंगों तथा हत्याओं पर नाराजगी जताते हुए सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों पर घूमे। इस दौरान बजंरग दल के जिला संयोजक आलोक शर्मा, संजय विक्रम सिंह, मुनिराज सिंह, सौरभ शर्मा, चंदन भारद्वाज, पुष्पेंद्र परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें