फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खन्नौत नदी में घुसकर किया प्रदर्शन

Thu, 14 Dec 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सामाजिक संगठन जनता की आवाज के पदाधिकारियों ने वृद्धावस्था पेंशन घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को खन्नौत नदी में घुसकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संगठन के संस्थापक संजीव इंसान, जिलाध्यक्ष रहीस अहमद, संगठन प्रभारी मोहम्मद अहसान उर्फ गांधी व जिला महासचिव फहीम खां ने बताया कि अब भी आठ आरोपी फरार हैं। पुलिस तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार व अन्य आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि गांव हथौड़िया में आवास के नाम पर गरीबों से 20-20 हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। खन्नौत नदी किनारे प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी लोग पानी से बाहर निकले। इस दौरान महिला संगठन अध्यक्ष सोनी गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें