फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुआंबारा की जमीन पर कब्जा हटाए जाने की उठाई मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे हिंदू युवा संगठन के पदा​धिकारी। स्रोत: संस्था - फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के साथ बैठक करते एडीएम विशुराजा। स्रोत विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हिंदू युवा संगठन ने कुआंबारा की जमीन पर कब्जा करने के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा। इसमें बताया गया कि टाउनहॉल स्थित नगर निगम के पास पूर्व में हिंदुओं के शादी विवाह में कुआंबारा होता था। कुछ लोगों ने इस जमीन पर कब्जा करके कुआं बंद कर दिया। इस स्थान पर तीन मंजिला भवन बना लिया है। न्यायालय ने इस जमीन को खाली करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन इसको खाली नहीं कर पाया है। इस वजह से यहां पर कुआंबारा नहीं हो पा रहा है। मांग की गई है कि कुआंबारा की जमीन को खाली कराया जाए। इसी तरह से शहर में 100 कुंओं से लोगों का अवैध कब्जा है जिसे हटाया जाए। इस दौरान अवनीश मिश्र, श्रीपाल, निर्भय मिश्रा, भगवान दास, राजेश अवस्थी, अंकुर शुक्ला, विकास आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें