फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दोषी सभासद के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासद ने अधिशासी अधिकारी को लिखा शिकायती पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। नगर पालिका की सभासद स्वाति मेहरोत्रा ने अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर पालिका के कर्मचारी और सभासद अखलाक द्वारा सरकारी धन का गबन किए जाने और बैठक कार्यवाही में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर न्यायालय में जाने की चेतावनी दी है।

पत्र में कहा गया है कि 21 जून को सभासदों की सम्मान बैठक में सभासद अखलाक अनुपस्थित थे। बैठक की सीसीटीवी फुटेज से भी स्पष्ट है, परंतु पालिका के कर्मचारी ने सभासद के साथ मिलकर उसकी पंजिका में उपस्थिति दर्ज कराई तथा मिनट बुक में भी सभासद की ओर से प्रस्ताव पारित किए जाने की बात दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बोर्ड मीटिंग का यात्रा भत्ता 24 हजार रुपये भी उक्त सभासद के हस्ताक्षर से निकाला गया। इस मामले में पालिका के कर्मचारी और सभासद द्वारा सरकारी धन का गबन किया गया है। ऐसे में कानूनी कार्रवाई किया जाना नितांत आवश्यक है। चेतावनी दी है कि यदि आठ दिन में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तब वह न्यायालय में जाने के लिए बाध्य होंगी।

आरोप लगाने वाले सभासद मुझसे रंजिश मानते हैं। लगाए गए आरोप निराधार हैं। यदि नगर पालिका उनसे जवाब मांगेगी, तो जरूर देंगे।



- अखलाक, सभासद, नगर पालिका परिषद तिलहर

सभासद की ओर से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। जिसमें गबन का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी। जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।
- कल्पना शर्मा, ईओ, नगर पालिका तिलहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें