फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रदेश में कराए गए पौधरोपण की जांच कराने की मांग

विज्ञापन
पुवायां तहसील में प्रदर्शन करते नई क्रांति पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। नई क्रांति पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसमें प्रदेश भर में हुए पौधारोपण में धांधली का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि छुट्टा पशुओं से आए दिन हादसे हो रहे हैं। पशु किसानों की फसलें भी उजाड़ रहे हैं, लेकिन उनकी कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। इसके अलावा पशुओं को गोसदन भिजवाने, गन्ने का ब्याज सहित भुगतान कराने, नए पेराई सत्र में गन्ने का रेट 480 रुपये क्विंटल करने, यूरिया और डीएपी की उपलब्धता हर समय बनाए रखने, बाढ़, बीमारी के कारण फसल नष्ट होने पर मुआवजा दिलाने, खाद के रेट कम किए जाने की मांग की गई।

नगर में रैली भी निकाली गई। इस मौके पर राहुल तिवारी, अनिल राठौर, सोबरन राठौर, अनुराग पटेल, मोहम्मद अंसार, हरप्रीत सिंह, मुनेंद्र कुमार, अर्पित कुमार, अन्नू वर्मा, नरेश कुमार, अवनीश वर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें