फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आतंकी हमले के गुनहगारों को फांसी की सजा देने की मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में  ज्ञापन देने पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजधानी दिल्ली में हुए आतंकी हमले के गुनहगारों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग हिंदू युवा वाहिनी ने की है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि दिल्ली में हुए आतंकी विस्फोट ने पूरे देश को दहला दिया है। इस हमले में अनेक निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। एनआईए से इस मामले की जांच कराने, आतंकवादी घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिए जाने, हमले में मारे गए नागरिकों के परिवार को आर्थिक सहायता व एक परिजन को सरकारी नौकरी दिए जाने, देशभर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त अभियान चलाए जाने की मांग की।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, रवि गंगवार, अजीत सिंह, राजकमल वर्मा, नीरज वर्मा, भानुप्रताप वर्मा, केशव मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें