तिलहर। मोहल्ला नई बस्ती निवासी कौशल कुमार गुप्ता, सभासद राधा गुप्ता, विनीत गंगवार, नितिन सिंह, विजय कुमार समेत लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर तंबाकू, गुटखा, पुड़िया और सिगरेट की बिक्री व सेवन पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि युवा तेजी से नशे की लत के शिकार हो रहे हैं और इनके सेवन से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। लोगों ने युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। संवाद