फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: त्योहारी सीजन में ट्रेनों की देरी बनेगी मुसीबत, अतिरिक्त ट्रेनें चलने का इंतजार

Sat, 07 Oct 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्योहारी सीजन आने वाला है। परिवार के साथ त्योहार मनाने अपने घर जाने के लिए सबसे ज्यादा लोग ट्रेनों का सफर करते हैं, लेकिन वर्तमान में तमाम ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल रहीं। त्योहारों पर यही स्थिति रहेगी।
विज्ञापन

15 अक्तूबर से दुर्गा पूजा शुरू हो रही है। इसके बाद दशहरा, दीपावली और फिर भाईदूज का पर्व है। इस तरह से अक्तूबर व नवंबर में कई त्योहार पड़ रहे हैं। इसको ध्यान में रखकर हर साल रेलवे की ओर से अतिरिक्त ट्रेनों के रूप में पूजा स्पेशल चलाई जाती हैं लेकिन इस बार अभी तक सिर्फ एक ही अतिरिक्त ट्रेन चलाने की घोषणा हुई है जिन ट्रेनों का संचालन हो रहा है, उनमें एक से दो महीने पहले ही सीटें फुल हो चुकी हैं। इनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार की ओर से आने और जाने वाली तमाम ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनों में सीट ही नहीं मिल रहीं। सामान्य कोच में जगह मिलना मुश्किल है। ऊपर से ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी है। शुक्रवार को ही डाउन लाइन की गाड़ी संख्या 13010 हावड़ा (दून एक्सप्रेस) अपने निर्धारित समय से 17 घंटे की देरी से आई। जबकि ट्रेन के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आने का समय सुबह 5:07 बजे है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 13152 कोलकाता एक्सप्रेस तीस मिनट की देरी से आई। इसके यहां आने का निर्धारित समय 1:05 बजे है। अप लाइन की गाड़ी संख्या 15211 अमृतसर जननायक एक्सप्रेस दस मिनट की देरी से आ सकी। सबसे ज्यादा परेशानी हावड़ा दून एक्सप्रेस के यात्रियों को हुई। जिनको समय से गंतव्य पर जाना था, उन्होंने अपना टिकट कैंसिल कराकर दूसरे साधन से जाना उचित समझा।
स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन 10 अक्तूबर तक शुरू होने की संभावना है। ट्रेनों के देरी से आने का कारण दूसरे रेलखंडों पर ट्रैक की मरम्मत कराया जाना है। हावड़ा दून एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें