फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विद्युत टीम से बकायेदारों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आरसी मिशन क्षेत्र के इकनौरा गांव में सोमवार को दोपहर बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई जमौर विद्युत उपकेंद्र के जेई आदर्श कुमार और उनकी टीम से कुछ लोगों ने गाली-गलाैज और मारपीट की। बाद में एक आरोपी ने एसडीओ राजेश सिंह को फोन कर दोबारा गांव आने पर देख लेने की धमकी दी। जेई के अनुसार उन्होंने चार दिन पहले घटना वाले दिन ही पुलिस को तहरीर दी, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। अपराध निरीक्षक दिगंबर सिंह ने बताया कि मामले की जांच पूरी हो गई है और जल्द ही रिपोर्ट दर्ज होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें