फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में वाहन की टक्कर से हिरन की मौत

Tue, 20 Aug 2024 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सिहुरा वन चौकी लाया गया मृत हिरन। स्रोत वन विभाग
विज्ञापन
खुटार। अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरन की मौत हो गई। जानकारी पाकर रेंजर ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव दफन करा दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात खुटार-पूरनपुर रोड पर लौहंगापुर जंगल में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक हिरन गंभीर रूप से घायल हो गया था। हिरन काफी देर तक हाईवे किनारे पड़ा रहा। जानकारी पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हिरन की मौत हो चुकी थी। अधिकारियों को सूचना देने के बाद हिरन का शव सिहुरा वन चौकी लाया गया। सोमवार को पशु चिकित्सक से हिरन का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को जंगल में दफना दिया गया। रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन और चालक का पता लगाया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें