फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नामकरण की दावत का कार्ड बांटने जा रहे युवक की मौत

विज्ञापन
अंकित कुमार का फाइल फोटो।परिवार
विज्ञापन
बंडा। गांव इंदलपुर निवासी अंकित कुमार (28) की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह पुत्री के नामकरण की दावत का कार्ड बांटने जा रहे थे।
विज्ञापन


रामकुमार के सबसे बड़े बेटे अंकित की करीब डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। 13 दिन पहले उसके घर में पुत्री का जन्म हुआ था। पुत्री का नामकरण संस्कार एक अक्तूबर को होना था। अंकित अपने गांव में एक युवक की पेस्टीसाइड की दुकान पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को दुकान से छुट्टी के बाद देर रात को अपनी बाइक से कार्ड बांटने के लिए थाना बिलसंडा के गांव सिंधौरा निवासी अपने बुआ-फूफा के घर जा रहा था।
बंडा-बिलसंडा मार्ग पर बीआर राइस मिल के पास पटना चक्की मोड़ के समीप उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे बंडा सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। मां कांति देवी, पत्नी रुचि का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें