फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी जाम: युवक ने चार लोगों के संग पी शराब, घर पहुंचते ही बिगड़ी तबीयत और मौत, घरवाले बोले- पिलाया कीटनाशक

Tue, 30 Aug 2022 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

मृतक के घरवालों का आरोप है कि गांव के चार लोग पुरानी रंजिश के चलते उसे घर से बुलाकर ले गए थे। उसे शराब में कीटनाशक दवा पिलाने के बाद घर छोड़ गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव ऐठापुर निवासी मंगेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि गांव के चार लोग पुरानी रंजिश के चलते मंगेश को घर से बुलाकर ले गए थे। उसे शराब में कीटनाशक दवा पिलाने के बाद घर छोड़ गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पत्नी पूजा ने बताया कि पति मंगेश को रविवार शाम छह बजे गांव के युवक घर से बुलाकर ले गए थे। गांव के बाहर मंगेश व चार अन्य लोगों ने बैठकर शराब पी। उसके बाद लगभग नौ बजे मंगेश को घर पर छोड़ गए। उस समय मंगेश काफी ज्यादा नशे में था। कुछ देर के बाद उसने उल्टी करना शुरू कर दी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत ही उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूजा ने बताया कि मंगेश को शराब के साथ धान में डालने वाली कीटनाशक दवा मिलाकर पिलाई गई। पूजा के मुताबिक, जिस जगह पर शराब पी गई। वहां से उनका बड़ा बेटा कृष्णा कीटनाशक की शीशी भी उठाकर लाया है।

दो वर्ष पुराने विवाद में हत्या का आरोप
मंगेश की पत्नी पूजा का दो वर्ष पूर्व पहले गांव के युवक से विवाद हो गया था। पूजा ने चार लोगों को नामजद किया था। उसी का मुकदमा भी चल रहा था। पूजा ने बताया कि दो महीने पहले भी आरोपियों ने मंगेश को फंदे से लटकाने का प्रयास किया था। उसे बमुश्किल बचा लिया था। दो साल पहले दर्ज कराए मुकदमे की सोमवार को तारीख थी। उसी से बचने के लिए आरोपियों ने पति की जान ले ली।
विज्ञापन

तीन बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी पूजा पर आई 
मंगेश मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी पूजा के अलावा तीन बच्चे कृष्णा (आठ), गोपाल (छह) और व्योम (दो) हैं। पति की मौत के बाद तीनों बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी पूजा पर आ गई है।

मंगेश की पत्नी ने गांव के कुछ युवकों पर आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें