पुवाायां। गांव अनावा में एक बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है।
गांव के रामगाेपाल का पुत्र नौ वर्षीय गोविंद बृहस्पतिवार शाम पांच बजे गांव के बाहर मंदिर के पास खेलने गया था। इस बीच वह तालब के किनारे पहुंच गया और पैर फिसल जाने के कारण तालाब में डूबने लगा। साथ खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। गांव के कुछ लोगों ने तालाब में घुसकर गोविंद को बाहर निकाला।
परिजन गोविंद को लेकर पुवायां सीएचसी आए। डॉक्टर ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। गोविंद का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। गोविंद की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि किसी बालक के डूबने की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद