फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बहन के घर रह रहे युवक का शव बरामद

Mon, 20 May 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार में मिले शव को देखते लोग। संवाद
विज्ञापन
खुटार। तिकुनिया चौराहे के पास रविवार सुबह अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। देर शाम युवक की शिनाख्त हो गई।
विज्ञापन


रविवार सुबह लोगों ने नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष गुड्डी गुप्ता के पति लक्ष्मण गुप्ता की दुकानों के पास एक युवक का शव पड़ा देखा। चेहरा और घुटने जमीन से सटे हुए थे। पेट का हिस्सा कुछ ऊपर था। चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास जांच की और युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।
शाम को खुटार के मोहल्ला बगियानाथ (लखपेड़ा) निवासी गोपी थाने पहुंचे और फोटो देखकर शव की शिनाख्त अपने साले जनपद लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव अजीत की मड़ैया निवासी भगवानदीन के 22 वर्षीय सोनू के रूप में की। सोनू चार दिन पूर्व बहन रितिका, बहनोई गोपी के घर रह रहा था। सोनू के एक बहनोई दारासिंह खुटार के ही मोहल्ला रायटोला में भी रहते हैं। सोनू बहनोई के घर से शनिवार रात दस बजे से लापता था। गोपी कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मौत की जानकारी सोनू के परिजनों को भी दी गई है। परिजन और रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हो गए हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि खुटार पुलिस ने शव पड़ा होने की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा था। युवक की शिनाख्त सोनू के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें