फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिल्ली मार्ग पर चलने वाली बस में मिला युवक का शव

Sun, 14 May 2023 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली निजी बस में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चालक की सूचना पर पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

अजीजगंज चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि शनिवार को शाहजहांपुर दिल्ली मार्ग पर चलने वाली निजी बस के चालक ने सूचना दी कि उसकी बस में एक व्यक्ति हरियाणा से बैठा था। उसकी मौत हो गई है। शव की तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष प्रतीत होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें