शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव आटा खुर्द निवासी बृजेश कुमार जाटव (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शुक्रवार को रोजा के हथौड़ा गांव स्थित ससुराल में पत्नी को विदा कराने के लिए आया था। ससुराल से कुछ दूरी पर स्थित स्टेडियम में सुबह उसका पड़ा मिला है। पिता ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार खेती-बाड़ी करने वाले रामनाथ का बेटा बृजेश दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था। चार दिन पहले वह दिल्ली से लौटा था। शुक्रवार को सुबह 11 बजे वह ससुराल आया था। शाम को रामनाथ ने फोन कर उसका हाल-चाल लिया था। उस समय वह ससुराल में ही था। उसने ससुर रामभरोसे से भी बात कराई थी।
शनिवार सुबह सात बजे रामनाथ ने अपने बेटे को फोन किया तो उसकी कॉल रिसीव नहीं हुई। करीब एक घंटे के बाद रोजा थाने से रामनाथ को बेटे का शव हथौड़ा स्टेडियम में मिलने की खबर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।