फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डैम के पास प्लॉट में मिला युवक का शव

Mon, 20 Nov 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शव मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में डैम रोड पर गर्रा नदी के किनारे प्लॉट में युवक का शव पड़ा मिला। उसकी उम्र करीब 25 से 27 वर्ष होगी। शव के बाईं ओर आंख और गाल पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर एसपी सिटी सुधीर जायसवाल और सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने मौका-मुआयना किया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रविवार को पूर्वांंह 11 बजे मोहल्ले के बच्चे बकरी चराने के लिए गुजरे तो उन्होंने शव देखा। जिसके बाद मोहल्ले के लाेगों की भीड़ लग गई। सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौका-मुआयना किया। युवक के नाक व मुंह से खून बह रहा था। मौके से एक मोमबत्ती और कागज भी पड़े मिले हैं। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि युवक नीले रंग की टी-शर्ट व काली जींस पहने हुए हैं।

हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस
- पुलिस की जांच हत्या या आत्महत्या के बीच उलझ गई है। पुलिस उसके गिरने से चोट लगने की बात कह रही है। वहीं, दूसरी ओर हाथ पर चोट के निशान भी मिले हैं। ऐसे में हत्या की बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


- युवक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें