फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेत में मिला हिरन का शव, सींग काट ले गया युवक, वीडियो वायरल

Sun, 11 Jun 2023 03:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

गांव नवाजपुर में शनिवार को धान के खेत में हिरन का शव पड़ा मिला। उसके सींग एक युवक काट ले गया। सींग काटते युवक का वीडियो वायरल हुआ है। 
विज्ञापन
युवक ने हिरन का सींग काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में एक हिरन की मौत का मामला सामने आया है। गांव नवाजपुर में शनिवार को धान के खेत में हिरन का शव पड़ा मिला। इस बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें एक युवक हिरन का सींग काटते दिख रहा है। रेंजर ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह लोगों ने हिरन का शव पड़ा देखा। उसके शरीर पर गंभीर घाव थे। शव का काफी हिस्सा भी गायब था। सूचना पाकर वन दरोगा हीरालाल मौके पर पहुंचे। रेंजर मनोज श्रीवास्तव, सेक्शन ऑफिसर नंदा बल्लभ पांडे, वन दरोगा कामता प्रसाद वर्मा सहित कई वनकर्मी भी पहुंच गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खुटार ले जाया गया। इस बीच एक वीडियो भी वायरल हो गया। इसमें एक युवक हिरन का सींग काटता दिख रहा है।

खुटार रेंज के रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि हिरन की मौत कैसे हुई है, इसका पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सींग काटने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें