फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 Sep 2022 11:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

मुंशीलाल के 27 वर्षीय पुत्र विपिन का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर सुजावलपुर गांव को जाने वाले चकरोड पर एक खेत में पड़ा मिला। मृतक के पिता का कहना है कि दोस्तों से हुए झगड़े के बाद उसकी पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी विपिन राठौर का शव धान के खेत में पड़ा मिला। परिजन उसकी हत्या करने का आरोप लगा रहे है। पुलिस को उसके शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


शनिवार रात मुंशीलाल के 27 वर्षीय पुत्र विपिन का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर सुजावलपुर गांव को जाने वाले चकरोड पर एक खेत में पड़ा मिला। मृतक के पिता का कहना है कि दोस्तों से हुए झगड़े के बाद उसकी पीटकर हत्या कर दी गई। अभी मामले की तहरीर नहीं दी गई है।

पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था उसके दाहिने हाथ मे लिपटे हुए अंगौछे में गांठ लगी थी। नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर अन्य जगह चोट आदि के निशान नहीं थे। जलालाबाद सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें