फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 25 किलोमीटर दूर उमरिया गांव में मिला एक एक भाई का शव

Sun, 18 Aug 2024 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बंडा। मकसूदापुर स्थित शारदा नहर में कूदने वाले गांव मुड़िया छावन के रामधुनि तिवारी के 22 वर्षीय छोटे बेटे सुनील का शव घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर सिंधौली के उमरिया गांव के पास नहर मिल गया। एनडीआरएफ की टीम ने दूसरे भाई विपिन की तलाश को तेज कर दिया है। 15 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे परिजनों से विवाद होने के बाद विपिन ने मकसूदापुर शारदा नहर के पुल पर छलांग लगा दी थी। उसे बचाने के लिए सुनील भी कूद गया था। पानी का बहाव तेज के कारण दोनों का सुराग नहीं लगा। लोगों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बिलसंडा मार्ग जाम कर विरोध जताया था। इसके बाद एनडीआरएफ ने खोज शुरू की।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कोरोकुइया पुल पर ग्रामीणों ने शव को उतराते देखकर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बंडा पुलिस से सूचित कर दिया। एनडीआरफ टीम मौके पर पहुंची, तब तक शव उमरियापुर के पास बनी झील में पहुंच गया था। शव को निकाल लिया गया। उसकी पहचान सुनील के रूप में हुई। इधर, बेटों के गम में रामधुनि सुधबुध खो बैठे हैं। इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें