फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बहू ले गई पौत्र-पौत्री, थाने के चक्कर काट रहा नेत्रहीन बुजुर्ग

Mon, 07 Oct 2024 03:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली/बंडा। एक नेत्रहीन बुजुर्ग अपने पौत्र-पौत्री से मिलने के लिए परेशान हैं। एक वर्ष से वह थाने के चक्कर इस आस में काट रहे हैं कि पुलिस उनकी मदद करेगी। हालांकि, उन्हें आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


रविवार को बंडा के एक गांव निवासी बुजुर्ग थाना प्रभारी सोनी शुक्ला से मिले। बुजुर्ग के अनुसार, उनकी बहू का पास के ही गांव के एक युवक से प्रेम संबंध हो गए थे। उनके बेटे ने कई बार विरोध किया, लेकिन बहू अपने प्रेमी से मिलती रही।

परेशान होकर दो वर्ष पूर्व बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। बहू ने फंसने के डर से उनसे खुशामद कर कहा कि आगे से वह ठीक तरह से घर में रहेगी। इस पर पौत्र-पौत्री के भविष्य का ख्याल कर उन्होंने कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन


बेटे की मौत के एक वर्ष बाद उसकी बहू अपने नौ, छह और चार वर्ष के तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। बुजुर्ग का आरोप है कि बहू के जाने के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की।

वह पौत्र-पौत्री से मिलने और बात करने के लिए तरस रहे हैं और कई बार पुलिस से गुहार लगा चुके हैं कि बच्चों को बुला दिया जाए, जिससे वह उनसे मिल सकें। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि जांच कर दिव्यांग बुजुर्ग को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें