फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों का रुझान जानने के लिए डेटा विश्लेषण जरूरी : डॉ. इरम

Mon, 06 May 2024 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में विद्या​र्थियों को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में डेटा विश्लेषण में कंप्यूटर की भूमिका विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग की डाॅ. इरम नईम ने कहा कि व्यवसाय की भविष्य नीति तथा उत्पाद के प्रति ग्राहकों के रुझान को जानने के लिए डेटा विश्लेषण करना जरूरी होता है। डेटा विश्लेषण की मदद से लागत को भी कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डाॅ. शादाब अली ने कहा कि डेटा को संभालकर रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि साइबर क्राइम के युग में लोग डाटा चोरी करके उसका दुरुपयोग करते हैं या प्रतियोगी संस्था को बेच देते हैं। इस मौके पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल, प्रवक्ता डाॅ. रुपक श्रीवास्तव, बृज लाली, अपर्णा त्रिपाठी, बरखा सक्सेना, कमलेश गौतम, अवनीश चौहान, अरुण कुमार, शौर्य कुमार, शिवांग रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें