एसएस कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत : संस्था
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में डेटा विश्लेषण में कंप्यूटर की भूमिका विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया।
मुख्य अतिथि रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग की डाॅ. इरम नईम ने कहा कि व्यवसाय की भविष्य नीति तथा उत्पाद के प्रति ग्राहकों के रुझान को जानने के लिए डेटा विश्लेषण करना जरूरी होता है। डेटा विश्लेषण की मदद से लागत को भी कम किया जा सकता है।
विशिष्ट अतिथि डाॅ. शादाब अली ने कहा कि डेटा को संभालकर रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि साइबर क्राइम के युग में लोग डाटा चोरी करके उसका दुरुपयोग करते हैं या प्रतियोगी संस्था को बेच देते हैं। इस मौके पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल, प्रवक्ता डाॅ. रुपक श्रीवास्तव, बृज लाली, अपर्णा त्रिपाठी, बरखा सक्सेना, कमलेश गौतम, अवनीश चौहान, अरुण कुमार, शौर्य कुमार, शिवांग रस्तोगी मौजूद रहे।