सिंधौली। कस्बा सिंधौली के नखासा बाजार में चल रही रामलीला में कलाकारों ने रावण वध की लीला का मंचन किया। श्री राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। विभीषण श्रीराम को बताते हैं कि रावण की नाभि में अमृत है। श्रीराम रावण की नाभि में बाण मारकर अमृत को सुखा देते हैं। रामलीला के आयोजन में मेला कमेटी के अध्यक्ष रामाधार सिंह यादव, उपाध्यक्ष वासुदेव मिश्रा, सचिव वीरपाल सिंह यादव, कृष्ण मोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद