कांट। सहकारी समिति के गोदाम पर मंगलवार को भी डीएपी की नई खेप नहीं आने से तमाम किसानों को मायूस लौटना पड़ा। हालांकि, गोदाम पर एनपीके उपलब्ध है, लेकिन गेहूं की बोआई में किसान उसका इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। समिति के सचिव सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि कांट और औदापुर समितियों पर 500 बोरी डीएपी और एनपीके बांटी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जल्द डीएपी आने वाली है। खाद मिलते ही उसका किसानों में वितरण शुरू करा दिया जाएगा। संवाद