बंडा। नवाबपुर पुख्खी गांव में शनिवार को बच्चे के मुंडन संस्कार की दावत में नर्तकियों का नृत्य कराने से मना करने पर कुछ लोगों ने गांव के अरविंद कुमार को लाठी-डंडों से पीटा और बांका मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने अरविंद की तहरीर के आधार पर उनका मेडिकल कराने के साथ गांव के प्रमोद कुमार, उसके पुत्र हर्षित और शोभित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद