फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऊर्जा मंत्री से मिले ददरौल विधायक, समस्याएं दूर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। ददरौल विधानसभा क्षेत्र की बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल से मुलाकात की। विधायक ने ऊर्जा मंत्री के समक्ष बिजली उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि बादशाह नगर बिजली उपकेंद्र के कहिलिया फीडर से करीब 62 गांव को बिजली आपूर्ति होती है। गर्मियों में अधिक भार के कारण 11 हजार लाइन के तार अक्सर टूट जाते हैं। कहेलिया गांव में नवीन बिजली उपकेंद्र के लिए 13 बीघा जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। मदनापुर और कांट के बिजलीघरों की समस्या दूर करने के लिए 132 केवी पारेषण के निर्माण पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विधायक ने बताया कि विद्युत समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें