फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में दबंग ने बंद कर दिया गया नाला

Thu, 02 Mar 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में नाला बंद होने के बाद क्रय विक्रय समिति परिसर में भरा गंदा पानी
विज्ञापन
पुवायां। नगर में निगोही रोड पर एक व्यक्ति ने जबरिया पालिका का नाला बंद कर दिया। इससे नाले का गंदा पानी क्रय विक्रय समिति के परिसर में भर गया। इससे परिसर में बने शिव मंदिर तक जाने का रास्ता भी बंद हो गया। नाराज लोगों ने नाला खुलवाकर गंदा पानी निकलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर में निगोही रोड कई वर्ष पूर्व पालिका की ओर से नाला निर्माण कराया गया था। जिससे कई मोहल्लों का गंदा पानी नगर से बाहर निकल जाता है। दो दिन पूर्व एक व्यक्ति ने नाले में मिट्टी डालकर जबरिया बंद कर दिया। लोगों ने विरोध जताया तो विवाद करने लगा। आरोप है कि जानकारी दिए जाने के बावजूद नगर पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। दो दिनों से बंद नाला ओवरफ्लो हो जाने के कारण गंदा पानी क्रय विक्रय समिति परिसर में भर गया। इससे परिसर में बने शिव मंदिर पर जाने का रास्ता बंद हो गया। जलभराव के कारण दो दिनों से भक्त मंदिर पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण मंदिर पर साफ-सफाई, पूजा अर्चना, आरती आदि नहीं हो सकी। बुधवार को आसपास के तमाम लोग एकत्र हुए और मंदिर के पास गंदा पानी भरने पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में पंडित उमाशंकर, रोहित यादव, मोर सिंह, राजेश मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
- पुवायां के ईओ का नहीं उठा फोन
- नगर पालिका के नाले को मिट्टी डालकर जबरिया बंद किये जाने को लेकर जानकारी के लिए ईओ के सीयूजी नंबर पर कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। इस संबंध में पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव मित्रा ने बताया कि नाले को बृहस्पतिवार को खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नगर पालिका का नाला बंद होने के बारे में जानकारी नहीं है। ईओ से जानकारी ली जाएगी और नाले को खुलवाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
सगीर अहमद, नायब तहसीलदार पुवायां

पुवायां में नाला बंद होने के बाद क्रय विक्रय समिति परिसर में भरा गंदा पानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें