फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पेड़ों का कटान...आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश

Fri, 02 Feb 2024 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। सिहुरा वन चौकी क्षेत्र के जंगल में बेशकीमती 13 पेड़ों के कटान के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने बृहस्पतिवार को कई जगह दबिश दी। गांव चतुरपुर से एक आरोपी को पकड़े जाने की भी चर्चा है लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

छह जनवरी की रात खुटार रेंज के जंगल में कोरो के 13 पेड़ काट डाले गए थे। मामला मीडिया की सुर्खियां बना तो मुख्य वन संरक्षक वी प्रभाकर ने मौका मुआयना करते हुए भारी कटान को छिपाने पर नाराजगी जाहिर की थी। वनकर्मियों ने रेंज कार्यालय पर मुकदमा दर्ज कर गांव सिहुरा खुर्द कलां के गिरवरदयाल को पकड़कर जेल भेज दिया था। वन दरोगा पुष्पेंद्र कनौजिया की ओर से खुटार थाने में भी 12 नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दो लोगों को पकड़कर जेल भेज चुकी है। 12 आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी न होने की खबर एक फरवरी को अमर उजाला में प्रकाशित हुई तो सीओ पंकज पंत ने नामजदों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे। सक्रिय हुई पुलिस ने बृहस्पतिवार को कई गांवों में दबिश दी। गांव चतुरपुर से एक आरोपी को पकड़ा गया है, लेकिन पुलिस गिरफ्तारी से मना कर रही है।
विज्ञापन



जंगल से पेड़ काटे जाने के मामले में नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही आरोपी जेल भेजे जाएंगे।
पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें