फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दृश्य के अनुसार बदलेंगे पर्दे और लाइटें

Sun, 29 Sep 2024 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में ओसीएफ इस्टेट ​​​स्थित मैदान में तैयार किया जा रहा मंच। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओसीएफ इस्टेट और खिरनीबाग मैदान में श्रीरामलीला के लिए मंच तैयार हो रहा है। कलाकार पूर्वाभ्यास में जुटे हैं। इस बार दोनों ही जगह मंचन के दौरान दृश्य के अनुसार पर्दे और लाइटें बदलतीं नजर आएंगीं।
विज्ञापन


एक अक्तूबर से श्री रामलीला एवं प्रदर्शनी का ओसीएफ इस्टेट के मैदान में प्रारंभ होगा। इसको देखने के लिए दूरदराज से लोग यहां आते हैं। मंच को समतल करने के लिए मिट्टी डाली गई है। इसके ऊपर ही दरी व गद्दे बिछाए जाएंगे। मंचन के दाैरान पहले जहां टिन शेड पर सीनरी बनती थी, उसकी जगह पूरी दीवार पर इसे उकेरा जाएगा।

मंच के सामने की ओर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। बीच में पर्दे डाले जाएंगे, जोकि दृश्य के अनुसार बदलेंगे। इनमें राजा दशरथ व रावण के दरबार, सरयू तथा जंगल को दर्शाने वाले पर्दे रहेंगे। मैदान में दस हजार दर्शकों के बैठने का इंतजाम रहेगा। स्वच्छता के लिए कूड़ेदान रखवाए जाएंगे। पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन


खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर आयोजित होने वाली रामलीला के मंचन सचिव नीरज वाजपेयी ने बताया कि श्री रामलीला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ 30 सितंबर को होगा। इसकी शुरुआत श्री गणेश शोभायात्रा के साथ होगी, जोकि शाम चार बजे गांधी गंज से निकलेगी। जीआईसी खेल मैदान पर पहुंचने पर हवन व मंच पूजन होगा, इसके साथ मेला शुरू हो जाएगा। मैदान पर दुकाने व झूले लगने लगे हैं। इनके साथ ही ठेले वालों के लिए भी जगह उपलब्ध कराई जाएगी। एक अक्तूबर को सती मोह, शिव विवाह के साथ मंचन शुरू होगा। रामलीला आयोजन समिति के संरक्षक वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंघल, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, चंद्रशेखर खन्ना उर्फ धीरु भैया हैं।



इन बातों का भी रखा गया ख्याल



-मंचन सचिव देवेश दीक्षित ने बताया कि कलाकारों के पूर्वाभ्यास के लिए उपयोग होने वाले कमरे व हाॅल को सही करवाया गया है। फर्श पर टाइल्स लगवाए गए हैं। हाॅल में दो दीवारों को हटवाकर बीम डलवाया गया है। पूर्वाभ्यास के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े, अस्त्र-शस्त्र आदि को रखने के लिए अलमारी की व्यवस्था की गई है। पुरुष व महिलाओं के लिए अलग शौचालय बनवाए गए हैं। कलाकारों के बैठने को गद्दे, आरओ के पानी का इंतजाम है।



100 से ज्यादा कलाकार निभाएंगे भूमिकाएं

- निर्देशक अंकित सक्सेना व सह निर्देशक सुहेल मोहम्मद की देखरेख में श्रीरामलीला का मंचन होगा। 18 महिलाएं, 60 पुरुष और 40 से 45 बाल कलाकार इस बार मंचन करते नजर आएंगे। बाल कलाकारों की उम्र 10 से 15 साल के बीच रहेगी। महिला व पुरुष अपने किरदारों को निभाएंगे। बाल कलाकार मंचन के दौरान राम व रावण की सेना में दिखाई देंगे।

-

गणेश पूजन से जलालाबाद में रामलीला मेला शुरू



जलालाबाद। श्री परशुराम रामलीला कमेटी की ओर से शनिवार को रामलीला मैदान पर गणेश पूजन व भूमि पूजन के साथ रामलीला मेला शुरू हो गया। मेला स्थल पर इलेक्ट्रिक झूले समेत बच्चों के मनोरंजन से जुड़े कई तरह के खेल-तमाशे लगने शुरू हो गए हैं।

परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय की अगुआई में शाम को गणेश भगवान की मूर्ति के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। यह निर्धारित रास्तों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। वहां पं. अखिलेश दीक्षित ने मंत्रोच्चार के बीच हवन व गणेश का पूजन करवाया। बाद में रामलीला मैदान पर बजरंगबली के नाम की ध्वजा को स्थापित किया गया। इस दौरान मेला कमेटी के गोपाल दिवेदी, विनोद चंद्र शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, रामू अग्निहोत्री, प्रशांत सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में ओसीएफ इस्टेट स्थित मैदान में तैयार किया जा रहा मंच। संवाद

शाहजहांपुर में ओसीएफ इस्टेट स्थित मैदान में तैयार किया जा रहा मंच। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें