फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महापौर से अभद्रता पर सीटीएओ का तबादला

Sat, 16 Mar 2024 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महापौर के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीटीएओ) राकेश कुमार सोनकर का तबादला कर दिया गया। उनको नगर निगम कार्यालय वाराणसी भेजा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों नगर निगम कार्यसमिति की बैठक में पार्षदों ने टैक्स के बकाये पर जुर्माना न लगाकर एकमुश्त राशि लेकर बकायेदारों को राहत देने की मांग की थी। इस बीच एक अन्य मामले को गलत तरीके से निपटाने की शिकायत पर महापौर अर्चना वर्मा ने सीटीएओ राकेश से फाइल मंगवा ली। 7 मार्च को महापौर ने फाइल को पढ़कर सुनाने के लिए कहा तो उनके बोल बिगड़ गए और महापौर से बोल दिया कि खुद ही पढ़ लें, क्या आपको पढ़ना नहीं आता।
इस पर पार्षदों ने आपत्ति जताई और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई को लामबंद हो गए। महापौर ने भी मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शिकायत कर दी। इसके बाद शुक्रवार को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के तबादले का पत्र जारी हो गया। वहीं मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर का कहना है कि इस तरह का कोई वाकया ही नहीं हुआ था। महापौर ने जिस फाइल को लेकर जानकारी मांगी थी, उसके संबंध में बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें