खुटार के गांव रुजहा में भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
खुटार। खाटू श्याम बाबा मंदिर के लिए मंगलवार को भूमि पूजन के बाद बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। तमाम श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आचार्य अजय कौशल ने श्रीरामकथा सुनाई। श्रीराम जन्म से लेकर सीता हरण तक का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आचार्य ने कहा कि रामकथा को सुनने और सत्संग में शामिल होने से मनुष्य के तमाम पाप नष्ट हो जाते हैं। रामकथा को केवल सुनना ही नहीं चाहिए, श्रीराम के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रावण परम विद्वान था, लेकिन अहंकार के कारण उसकी मति भ्रष्ट हो गई और भगवान राम ने रावण का वध कर धरा को अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। यजमान जिला पंचायत सदस्य आनंद पटेल ने भंडारे में प्रसाद बांटा। संवाद