फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आधार संशोधन के लिए डाकघर में उमड़ी भीड़, पुलिस ने फटकारी लाठी

Thu, 26 Sep 2024 04:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बंडा में पुलिसकर्मियों से बात करते आधार संसोधन कराने आए लोग। संवाद
विज्ञापन
बंडा। आधार संशोधन कराने आए कई लोग महीनों से डाकघर के चक्कर काट रहे हैं। बुधवार को आधार संशोधन केंद्र पर भीड़ बढ़ने पर पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी।
विज्ञापन

बंडा क्षेत्र से बाहर के लोग भी अपने बच्चों के आधार लाकर उन्हें अपडेट कराने के लिए भटक रहे हैं। आधार में संशोधन कराने आए गांव बेलाबाली निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि वह आधार में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराने आए थे। बंडा पुलिस ने आकर भीड़ पर लाठियां चला दीं। खुटार के गांव चांदपुर से आए अभिषेक मिश्रा ने बताया कि स्कूल में उन्हें अपना आधार कार्ड देना है, लेकिन केवाईसी अपडेट न होने से उनका आधार कार्ड स्कूल में जमा नहीं हो पा रहा है।
गांव पटना निवासी रिफा खान ने बताया कि पुलिस वाले आए और उन्होंने सभी को बिल्डिंग से नीचे उतार दिया। गांव रायटांडा निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसकी दो बेटियों के आधार कार्ड में फिंगर प्रिंट अपडेट होने हैं। रवि कुमार ने बताया कि वह कई दिनों से डाकघर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन फार्म भरने के नाम पर प्रति फार्म 25 रुपये और डाकघर से प्रति व्यक्ति 150 रुपये वसूले जा रहे हैं। डाकघर वालों ने सभी को 25 सितंबर की तारीख बताई थी जिसकी वजह से यहां भीड़ जमा हो गई। अब सभी को अगले सप्ताह की तारीख दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्या ने बताया कि डायल 112 नंबर कॉल आई थी। बताया गया था कि डाकघर की छत पर करीब 200 लोग चढ़ गए हैं। सूचना पर पुलिस बल को भेजा गया था। लाठी फटकारने की जानकारी नहीं है। वहीं, डाक बाबू शराफत अली का कहना है कि डाकघर में आधार अपडेट के लिए सौ रुपये फीस ली जाती है। इसके अलावा कहीं रुपये नहीं देने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें