फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेगा कैंप में उमड़ी भीड़... 30 के कनेक्शन काटे, 3.72 लाख जमा कराए

Fri, 25 Oct 2024 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मदनापुर में बिजली निगम के कैंप में समस्याएं सुनते अ​धिकारी। स्रोत:  निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर कराने के लिए बृहस्पतिवार को मदनापुर में उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन किया। इसमें 30 बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ तीन लाख 72 हजार रुपये का राजस्व जमा कराया गया। कैंप का शुभारंभ एक्सईएन मनोज सोनकर ने किया। एसडीओ पीसी सागर ने बताया कि 41 शिकायतों में 29 बिल और 12 मीटर से संबंधित थी। 54 उपभोक्ताओं ने तीन लाख 72 हजार रुपये का राजस्व जमा कराया। दूसरी ओर टीम ने 48 बकायेदार उपभोक्ताओं के परिसरों को चेक किया। 18 लाख 22 हजार के बकायेदार 30 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। दूसरी ओर जलालाबाद में चार लाख 88 हजार रुपये का राजस्व बृहस्पतिवार को जमा कराया गया।
विज्ञापन

आज लगेगा मेगा कैंप
मीरानपुर कटरा। ग्रामीण सब स्टेशन से संबंधित विद्युत बकाया बिल जमा करने व मीटर रीडिंग की समस्याओं के निराकरण के लिए शुक्रवार को ग्राम फीलनगर में मेगा कैंप लगेगा। एसडीओ संजीव द्विवेदी ने बताया कि कैंप सुबह दस बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें