फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोरीमोंसस्कूल में केक काटकर मनाया क्रिसमस

Thu, 25 Dec 2014 12:02 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा चौक स्थित डोरीमोंस प्ले स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्नों ने प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशी में केक भी काटा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दीपमाला रस्तोगी और उप प्रधानाचार्य शारिक ने बच्चों को ईसा मसीह और सेंटा क्लाज के बारे में रोचक जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल को रंग-बिरंगे गुब्बारों, मोमबत्तियों, झालरों और क्रिसमस ट्री से सजाया गया था। बच्चे भी बहुत उत्साहित थे। आयुष, वाणी, वेदांत, सम्राट, अनन्या, पुलकित, अक्षत, उजैमा, प्रत्यूष, कृष्णा, सजल, ईश, कार्तिक, आशी, माधव, शगुन, आयान, अविशा, काव्या, दक्ष, पर्व, शिवांश, यथार्थ, अथर्व आदि ने कविताएं सुनाकर तालियां बटोरीं। बाद में बच्चों ने मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की। सेंटा क्लाज के रूप में सजे बच्चों ने उपहार बांटे। इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। आयोजन में अंशुल टंडन, दिव्या रस्तोगी, फरहीन खान आदि शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें