बदमाशों ने युवक से नगदी-मोबाइल लूटा
बुआ के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक को रास्ते में चार बदमाशों ने घेर दिया और मारपीट। इस बाद युवक से रुपये नगदी और मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित के घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है। मगर सोमवार देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। गांव कटका बहादुरपर निवासी अनूप शुक्ला ने बताया कि वह थाना मदनापुर के गांव बरखेड़ा जैपाल स्थित अपनी बुआ के घर गया था। वहां से रविवार को वह बाइक पर अपने घर को लौट था। रात करीब नौ बजे वह गांव को जाने वाली मोड़ पर पहुंचा होगा। तभी अचानक रोड पर आए चार बदमाशों ने उसकी बाइक चारों ओर से घेर ली। अनूप कुछ समझ पाता इससे पहले उसे बदमाशों ने पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान एक बदमाश ने तमंचा निकाल कर उसके सिर पर टेक दिया और जेब में रखी 2410 रुपये, एक मोबाइल लूट लिया और भाग गए। अनूप के अनुसार उसने दो बदमाशों को पहचान लिया, जो गांव सरैंया के रहने वाले हैं।