फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किशोरी से किया रेप, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 18 Mar 2017 12:01 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बिरादरी के ही युवक पर जान से मारने की धमकी देकर दुराचार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन

किशोरी ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च की शाम वह शौच के लिए खेत पर गई थी। तभी गांव के एक युवक ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए ईख में ले जाकर दुराचार किया। इसके बाद आरोपी शिकायत करने पर परिवार समेत मार डालने की धमकी देता हुआ चला गया। उसने घर आकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। पहले परिवार के लोग बदनामी के डर से चुप रहे, लेकिन युवक ने फिर हरकत करने का प्रयास किया तो लड़की ने परिवार के लोगों के साथ शुक्रवार को बंडा आकर पुलिस को तहरीर दी। 
एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि लड़की की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार घटना मारपीट के मामले में पेशबंदी की लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें